झारखंड सरकार द्वारा Abua Swasthya Bima Yojana
को शुरू कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत यदि आप अबुआ स्वास्थ्य कार्ड को बनाते हैं तो आपको ₹15 लाख रुपए तक का मुफ्त में इलाज की सुविधा दी जाती है। इस कार्ड को बनाने के लिए आप खुद से अप्लाई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस कार्ड को बनाने के लिए आपको कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे और कैसे आप बना सकते हैं इन सब के बारे में विस्तार से।
Abua Swasthya Bima Yojana Kya Hai
झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई Abua Swasthya Bima Yojana राज्य की गरीब जनता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का लाभ राज्य के 33 लाख वैसे परिवारों को दिया जाएगा जो आयुष्मान भारत योजना से वंचित है। इस योजना की शुरूआत झारखंड सरकार आयुष्मान भारत योजना के तर्ज पर कर रही है।
इस योजना को शुरु करने की घोषणा झारखंड सरकार द्वारा 26 जून 2024 को किया गया है, और उम्मीद है कि इस योजना का लाभ पात्र परिवारों को जुलाई 2024 से दिया जाएगा। सरकारी योजनाओं से हमेशा अपडेट रहने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप में व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
Abua Swasthya Bima Yojana का संक्षिप्त विवरण
लेख का नाम | Abua Swasthya Bima Yojana Jharkhand |
राज्य | झारखंड |
उद्देश्य | राज्य की गरीब जनता को मुफ्त इलाज का लाभ प्रदान करना |
घोषणा किया गया | झारखंड सरकार द्वारा |
लाभ | 15 लाख रुपए का मुफ्त इलाज |
लाभार्थी | झारखंड राज्य के नागरिक |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
वृद्धा पेंशन ऑनलाइन अप्लाई झारखंड
Abua Swasthya Bima Yojana का उद्देश्य क्या है?
अबुआ स्वास्थ्य बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य उन गरीब परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है, जो आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित रह गए थे। इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को 15 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा, जिससे उनका आर्थिक संघर्ष कम हो और वे गंभीर बीमारियों का इलाज करवा सकें। इसका मकसद है कि किसी भी गरीब परिवार को इलाज के लिए आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
21 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को झारखंड सरकार देगी हर महीने देगी 2500 जल्दी करें आवेदन
Abua Swasthya Bima Yojana की विशेषताएं
- राज्य की गरीब जनता के लिए Abua Swasthya Bima Yojana बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।
- इस योजना को आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित लोगों के लिए शुरू किया गया है।
- इस योजना का लाभ राज्य की लगभग 33 लाख परिवारों को प्रदान किया जाएगा।
- अन्य बीमा योजनाओं के विपरीत, अबुआ स्वास्थ्य बीमा योजना में पहले से मौजूद स्थितियों के लिए कवरेज शामिल है।
- इस योजना के माध्यम से गरीब व्यक्तियों का इलाज आसानी से हो सके, इसके लिए लाभार्थियों को अपने घरों से दूर जाए बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्राप्त हो सकता है।
- इस योजना के तहत वार्षिक निवारक स्वास्थ्य जांच की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाती है।
- इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी सीमा लागू नहीं है।
Abua Swasthya Bima Yojana का लाभ
- यह योजना प्रति परिवार सालाना 15 लाख की व्यापक कवरेज बीमा प्रदान करती है।
- इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को 15 लाख रुपए का मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- इस राशि का उपयोग अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी, निदान, दवाओं सहित विभिन्न चिकित्सा खर्चों के लिए किया जा सकता है।
- लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार का लाभ उठा सकते हैं।
- लाभार्थी को चिकित्सा आपात स्थिति के समय वित्तीय बोझ कम हो जाता है।
- जिससे मरीज़ों को तत्काल भुगतान तत्काल भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होती और वह अपने रिकवरी पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत नवजात शिशु, वरिष्ठ नागरिक और पुरानी बीमारियों वाले व्यक्तियों का आसानी से इलाज हो सकता है।
आवेदन हेतु पात्रता
Abua Swasthya Bima Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित की गई कुछ पात्रताओं को पूरा करना होगा जो कि इस प्रकार से हैं:-
- इस योजना का लाभ झारखंड राज्य के मूल निवासी ही प्राप्त कर सकते हैं।
- राज्य ऐसे परिवार जिन्हें किसी कारणवश आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिला है, वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- लाभार्थी के पास राशन कार्ड का होना अनिवार्य है।
- झारखंड सरकार द्वारा ऐसे पात्र परिवारों को 15 लाख रुपए तक की फ्री इलाज की सुविधा दी जाएगी।
Abua Swasthya Bima Yojana आवश्यक दस्तावेज
Abua Swasthya Bima Yojana का लाभ पाने के लिए आपको आवेदन करना होगा, और आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेज की आवश्यकता पढ़ेगी जो कि इस प्रकार से हैं:-
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Abua Swasthya Bima Yojana Apply
Abua Swasthya Card के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे यह जानने के लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप को अच्छे से पढ़ें :-
- Step 1 सबसे पहले आप लोगों को Abua Swasthya Card Online Apply के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिसका Link नीचे दिया गया है
- Step 2 उसके बाद आप लोगों को Beneficiary का एक ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करना है और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- Step 3 अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा उसे दर्ज कर देना है, उसके बाद कैप्चा को सही से भर देना है और Login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- Step 4 अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आएगा उस में जो भी जानकारी मांगी गई है आपको एक-एक करके सभी से भर देना है।
- Step 5 आप लोगों से कुछ जरूरी दस्तावेज भी मांगे जाएंगे तो आपको अपलोड कर देना है, और उसके बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इन सारी प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर लेने के बाद आपका Abua Swasthya Card Online Apply सफलता पूर्वक हो जाएगा।
Abua Swasthya Bima Yojana Official Website
Official Website | Click Here |
WhatsApp Group | Join Now |
Telegram Channel | Join Now |
सारांश:
दोस्तों, इस लेख में हमने Abua Swasthya Bima Yojana के बारे में विस्तार से बताया है। यह योजना राज्य की जनता के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना साबित होगी, जिसके तहत आयुष्मान भारत योजना कैलाश से वंचित लोगों का इलाज किया जाएगा। इस योजना के लिए क्या-क्या दस्तावेज जरूरी होंगे क्या पात्रता है, क्या फायदे हैं और इसका आवेदन कैसे करेंगे इसके बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है। इस लेख को ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें, और इसे अपने दोस्तों यारों के साथ अवश्य शेयर करें, धन्यवाद!

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम अमरेश सिंह है, योजनाओं के बारे में सटीक जानकारी इकट्ठा करना और आप लोगों के साथ शेयर करना मुझे अच्छा लगता है। amreshdev84@gmail.com के माध्यम से मुझसे संपर्क किया जा सकता है।