घर बैठे राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें, केवल आधार से नया नाम जोड़े इस आसान प्रक्रिया से

दोस्तों राशन कार्ड में ऑनलाइन फैमिली मेंबर का जोड़ना शुरू हो गया है। अगर आपको अपने किसी फैमिली मेंबर का नाम राशन कार्ड के साथ जुड़वाना है तो आप इसे आसानी से घर बैठ कर सकते हैं, इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। इस लेख में आपको राशन कार्ड से नाम जोड़ने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई गई है इसे पढ़कर आप आसानी से किसी भी फैमिली मेंबर को जोड़ सकते हैं, बाद में आप लोग इसका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं तो चलिए शुरू करते हैं।

घर बैठे राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें?

खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड में शामिल प्रति व्यक्ति के हिसाब से राशन प्रदान किया जाता है, जिनका नाम नहीं होता है उनके नाम का राशन नहीं मिलता है। अगर आपके घर में कोई नया सदस्य आ जाता है तो उसके नाम का राशन प्राप्त करने के लिए उसका नाम राशन कार्ड में शामिल करना होता है।और मेरा नाम जोड़ने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बहुत सरल तरीका उपलब्ध कराया है।

लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से लोग किधर उधर परेशान होते रहते हैं, जिससे उनका पैसा और समय दोनों बर्बाद होता है। जबकि आप घर बैठे अपने मोबाइल से राशन कार्ड में किसी भी सदस्य का नाम जोड़ सकते हैं, नाम जोड़ने के लिए नीचे दो तरीका बताया गया है। तो चलिए क्या है यह प्रक्रिया जान लेते हैं। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी से हमेशा अपडेट करने की आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किन लोगों का नहीं बनेगा राशन कार्ड यहां जाने

1, मेरी पहचान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें

  • आपको अपने मोबाइल में कोई भी ब्राउजर खोल लेना है और टाइप करना है “मेरी पहचान” उसके बाद सर्च कर देना है।
  • जैसे ही सर्च करेंगे तो पहले नंबर पर ही आपको एक लिंक देखने को मिल जाएगा “लॉग इन टू मेरी पहचान” आपको इसी क्लिक कर देना है।
  • अगर आपका अकाउंट इस पोर्टल पर पहले से ही बना हुआ है तो आपको लॉगिन कर लेना है।
  • अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर आए हैं तो आपको रजिस्टर नाउ पहले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद यहां पर आप लोगों को सबसे पहले अपने
  • मोबाइल नंबर को एंटर करना है, जनरेट ओटीपी वाले ऑप्शन क्लिक करना है।
  • उसके बाद नीचे आपको अपनी पूरी जानकारी सही-सही दर्ज कर देनी है।
  • आप जो भी अपना यूजर नेम और पासवर्ड रखना चाहते हैं उसे भी दर्ज कर देना है।
  • एक बॉक्स आपको एक बॉक्स दिखाई देगा उसमें टिक लगाना है और वेरीफाई वाले ऑप्शन पर एक बार क्लिक करना है।
  • जैसे ही क्लिक करेंगे तो आपका यूजर आईडी और पासवर्ड बिल्कुल फ्री में सक्सेसफुली यहां पर क्रिएट हो जाएगा, जिसे आपको भविष्य के इस्तेमाल के लिए कहीं भी सेव करके रख लेना है।
  • अब आपको वापस से होम पेज पर चले आना है और लॉगिन विद डिजिलॉकर वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • लॉगिन करने के लिए आपको अपने मोबाइल नंबर को एंटर कर
  • देना है और आपने जो भी पिन क्रिएट किया था उस पिन कोड को यहां पर आपको फिल करना है।
  • इसके बाद आपको एक बॉक्स दिखाई देता उस पर आपको टिक लगाना है और इसके बाद साइन इन वाले ऑप्शन पर एक बार क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद में आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी सेंड किया जाएगा उस ओटीपी को फिल कर देना है, और इसके बाद में साइन इन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आप लोग इस पोर्टल में सक्सेसफुली लॉगिन हो जाएंगे।

ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका जानें

सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया

  • आपका लॉगिन सफलतापूर्वक हो जाने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको सभी स्टेट की अलग-अलग सर्विसेस देखने को मिल जाएंगी।
  • यहां पर आपको सभी स्टेट की लिस्ट भी दिखाई देगी, जिसमें से आपको अपना स्टेट सेलेक्ट कर लेना है।
  • जैसे ही आप स्टेट का नाम सेलेक्ट करेंगे तो आपके स्टेट की सभी सर्विसेस देखने को मिल जाएंगे।
  • यहां पर एक सर्च बॉक्स दिखाई उसमें टाइप करना है राशन कार्ड और सर्च कर देना है।
  • अब आपके सामने राशन कार्ड से रिलेटेड आपके स्टेट में जितनी भी सर्विसेस होंगी वो सभी सर्विसेस दिखाई देगी।
  • यहां पर आप लोगों को एक ऑप्शन देखने को मिल जाता है “राशन कार्ड” आपको इसी वाले ऑप्शन पर एक बार क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको “एक्सेस नाउ” वाले ऑप्शन पर एक बार क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा, थोड़ा नीचे स्क्रॉल डाउन करने के बाद आपको एक ऑप्शन देखने को मिल जाता है लॉगइन तो आपको लॉगिन वाले ऑप्शन पर एक बार क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने लिख के आ जाएगा “यू आर नॉट
  • रजिस्टर्ड विद आरसीएमएस पोर्टल” यहां पर आपको ओके वाले ऑप्शन पर एक बार क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको अपनी पूरी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • सारी जानकारी सही से भरने के बाद रजिस्टर वाले ऑप्शन पर एक बार क्लिक कर देना है।
  • और जैसे ही क्लिक करेंगे तो यहां पर आपका जो रजिस्ट्रेशन है वह सक्सेसफुल कंप्लीट हो जाएगा।
  • साथ ही आप लोगों को एक लॉगिन आईडी भी मिल जाएगी और इसके बाद ओके वाले ऑप्शन पर एक बार क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद में आपके सामने यहां पर लॉगिन पेज आ जाएगा जिसमें कि आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड फिल करनी है जो आपको अभी मिली है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दिखाई देगा जिसे सेम टू सेम फिल करके लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने अपने आप पेज खुल कर आ जाएगा जिसमें आपको एक ऑप्शन देखने को मिलेगा अप्लाई उस पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद न्यू अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है, क्लिक करने के बाद में आपके सामने एप्लीकेशन मेंबर्स फॉर्म
  • खुल के आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको उस मेंबर की कंप्लीट डिटेल को फिल करना है जिस मेंबर की डिटेल आप ऐड करना चाहते हैं।
  • उसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है और फाइनल सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप फाइनल सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके राशन कार्ड में एक न्यू फैमिली मेंबर की डिटेल सक्सेसफुली ऐड हो जाएगी।
  • और ऐड होने के बाद में आपने जो भी फैमिली मेंबर ऐड किया है उसके भी नाम से राशन मिलना स्टार्ट हो जाएगा।

घर बैठे नया राशन कार्ड बनाने का तरीका जानें

2. मेरा राशन ऐप से सदस्य जोड़ें

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर चले जाना है, और वहां सर्च बॉक्स में टाइप करना है मेरा राशन 2.0 इसे आपको अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेना है।
  • अगर यह ऐप आपका डिवाइस में पहले से इंस्टॉल है तो इसे अपडेट कर लेना ताकि आपको किसी प्रकार की सुविधा न हो।
  • इसके बाद आपको मेरा राशन ऐप को ओपन करना है और अपने आधार कार्ड का नंबर दर्ज करना है, आधार कार्ड से मोबाइल नंबर का लिंक होना जरूरी है।
  • आधार नंबर दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड को सेम टू सेम फिल करना है उसके बाद लॉगिन विद ओटीपी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके आधार से जो भी मोबाइल नंबर
  • लिंक है उस पर एक ओटीपी सेंड किया जाएगा।
  • जो भी ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर सेंड किया गया है उस ओटीपी को फिल कर देना है और वेरीफाई वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • ओटीपी वेरीफाई हो जाने के बाद ओके वाले ऑप्शन पर एक
  • बार क्लिक कर देना है।
  • अब आपको इस एप्लीकेशन पर एक एम पीन बनाना पड़ेगा जिसके लिए आपको क्रिएट नाउ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां पर आपको मनपसंद फोर डिजिट के पिन को टाइप करना है और नेक्स्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • दोबारा से आपको उसी पिन को टाइप करना है और इसके बाद
  • क्रिएट एमपिन वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपका एम पीन सक्सेसफुली क्रिएट हो चुका है, अब आपको ओके वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही ओके वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपका जो डिजिटल राशन कार्ड है सबसे सबसे ऊपर आपको दिखाई देगा।
  • अब आपको न्यू फैमिली मेंबर की डिटेल को ऐड करना है, जिसके लिए यहां पर आपको एक ऑप्शन दिखाई देगा मैनेज फैमिली डिटेल्स।

नया सदस्य जोड़ने का तरीका

  • अब आपको मैनेज फैमिली डिटेल वाले ऑप्शन पर एक बार क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद में आपके राशन कार्ड में पहले से जितने भी फैमिली मेंबर ऐड होंगे सभी फैमिली मेंबर की डिटेल यहां पर
  • आपके सामने आ जाएगी।
  • न्यू फैमिली मेंबर की डिटेल को ऐड करना है, जिसके लिए एक ऑप्शन देखने को मिल जाएगा ऐड न्यू मेंबर, आपको इसी
  • ऑप्शन पर एक क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें न्यू मेंबर की पूरी जानकारी आपको सही-सही दर्ज कर देनी है।
  • पूरी जानकारी को सही से भरने और डॉक्यूमेंट अपलोड कर देने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे इसके बाद दोबारा से आपके आधार कार्ड में जो भी मोबाइल नंबर लिंक है उस पर एक ओटीपी सेंड किया जाएगा।
  • उस ओटीपी को फिल कर देना है उसके बाद वेरीफाई वाले
  • ऑप्शन पर एक बार क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही वेरीफाई वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
  • यहां आपको दिखाई देगा “योर रिक्वेस्ट हैज बीन सक्सेसफुली
  • सबमिटेड टू डिस्ट्रिक्ट फूड एंड सप्लाई ऑफिसर”।
  • इसका मतलब है आपने जो भी रिक्वेस्ट दर्ज की है वह फूड एंड सप्लाई ऑफिसर को सबमिट कर दी गई है।
  • आपको इस पेज पर सारी जानकारी देखने को मिल जाएगी, और कुछ ही दिनों में न्यू मेंबर का नाम राशन कार्ड में ऐड हो जाएगा।

दोस्तों, इस लेख को केवल आप लोगों तक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। हो सकता है ऊपर बताई गई राशन कार्ड से जुड़े नियम और प्रक्रिया समय-समय पर बदल सकती है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से संपर्क करें, धन्यवाद!

Rate this post
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a comment