Jharkhand Ravi Fasal 2023-24 Apply: रवि फसल 2023-24 झारखंड, लाभ, पात्रता एवं आवेदन

झारखंड राज्य फसल राहत योजना के अंतर्गत रवि फसल 2023-24 के लिए गेहूं, चना, आलू, सरसों के फसलों का बीमा होना शुरू हो चुका है। अगर आप भी अपने फसल का बीमा करना चाहते हैं तो यह सुविधा ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। तो चलिए आज के इस लेख में हम जानते हैं कि आप सिर्फ अपने मोबाइल फोन से ही केवल कुछ मिनटों में ही कैसे अपने फसल का ऑनलाइन बीमा कर सकते हैं इसके बारे में।

झारखंड रवि फसल 2023 24 क्या है?

किसानों के धन का नुकसान न हो और उनका कल्याण हो इसके लिए झारखंड सरकार द्वारा झारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक आपदा या प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण फसलों की क्षति हो जाने पर राज्य सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह योजना फसल की बीमा ना होकर किसी कारणवश फसलों की क्षति हो जाने पर किसानों को प्रदान की जानेवाली एक क्षतिपूर्ति योजना है।

अब किसान फसलों की क्षति होने की चिंता को छोड़कर रवि फसलों की खेती निर्भय होकर कर सकेंगे। JRFRY का लाभ भू:स्वामी तथा भूमिहीन किसान दोनों को प्रदान किया जाएगा। किसानों को इस योजना के तहत किसी भी प्रकार के फसल बीमा की प्रीमियम भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होती है। उन्हें सीधे तौर पर सरकार द्वारा फसल क्षति हो जाने की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। सरकारी योजनाओं की जानकारी से हमेशा अपडेट रहने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल एवं व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड क्या है पूरी जानकारी

झारखंड रवि फसल 2023-24 संक्षिप्त विवरण

योजना का नामझारखंड राज्य फसल राहत योजना
लेख का नामJharkhand Ravi Fasal 2023-24 Apply
शुरू किया गयाझारखंड सरकार द्वारा
लाभार्थीझारखंड राज्य के किसान
लाभप्राकृतिक आपदाओं से हुई फसलों के नुकसान पर क्षतिपूर्ति प्रदान करना।
योजना की स्थितिचल रही है
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
झारखंड रवि फसल 2023-24 अप्लाई

फ्री गैस कनेक्शन योजना ऑनलाइन अप्लाई

Jharkhand Ravi fasal 2023-24 apply

यहां पर हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैसे किसान ही Jharkhand Ravi Fasal 2023-24 Apply कर सकते हैं जिन्होंने पिछले वर्ष खरीफ या रबी फसल के मौसम में पंजीकरण या आवेदन कर रखा है। इसलिए लॉगिन करते समय आपको रबी 2023-24 का चुनाव ही करना है।

  • सबसे पहले आप गूगल में टाइप करें JRFRY, सर्च रिजल्ट में सबसे पहले जो लिंक आएगा आपको उस पर क्लिक करना है।
  • आप JRFRY के होम पेज पर आ जाएंगे।
  • वेबसाइट के होम पेज पर राइट साइड कॉर्नर में आपको ” आवेदन करें रबी 2023-24″ का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • जैसा कि नीचे चित्र में तीर के निशान द्वारा दिखाया गया है।
Jharkhand Ravi Fasal 2023-24 Apply
Jharkhand Ravi Fasal 2023-24 Apply
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर या आधार संख्या दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद रवि 2023 24 का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको कैप्चा भरकर लॉगिन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जैसा के नीचे चित्र में दिखाया गया है।
झारखंड रवि फसल 2023-24 अप्लाई
झारखंड रवि फसल 2023-24 अप्लाई
  • लॉगिन करते समय यदि आपको अपना पासवर्ड याद नहीं है तो आप दोबारा से पासवर्ड सेट कर सकते हैं।
  • पासवर्ड रिसेट करने के लिए आपको रिसेट पासवर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
Jharkhand Ravi Fasal 2023-24 Apply
Jharkhand Ravi Fasal 2023-24 Apply
  • इस पेज पर मांगी गई सारी जानकारी को सही-सही भर के आप वापस पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं।
  • सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपके द्वारा दी गई सारी जानकारी दिखाई देगी।
  • अगर आपको यहां कुछ चेंज करना है तो आपको फॉर्म के नीचे एडिट का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करके आप अपनी कोई भी जानकारी को चेंज कर सकते हैं।
  • अगर आपको किसी भी चीज में बदलाव नहीं करना है तो आप कैप्चा कोड को जोड़कर भर दें और सीधे नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपके ऊपर एक पॉप दिखाई देगा जिसमें घोषणा पत्र अपलोड करने के लिए बोला जाएगा।
  • आपको OK के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक पॉप-अप आएगा।
  • जिसमें आपको रैयत या बटाईदार की जानकारी अपलोड करनी होगी।
  • अब आपके सामने आपके द्वारा पहले से भरी हुई फॉर्म ओपन होकर आ जाएगी।
  • इस फॉर्म में आपके द्वारा भरी गई सारी जानकारी दिखाई देगी यदि आप कुछ चेंज करना चाहे तो कर सकते हैं।
  • आपके द्वारा घोषणा पत्र अपलोड कर देने के बाद आपका झारखंड रवि फसल 2023-24 अप्लाई सफलता पूर्वक हो जाएगा और आपके द्वारा दिया गया आवेदन अंडर प्रोसेस में चला जाएगा।

Imported Quick Links

Official WebsiteClick Here
Online ApplyClick Here
emailjrfryhelpdesk@gmail.com
Contact Number18001231136
WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now
Jharkhand Ravi Fasal 2023-24 Apply

निष्कर्ष:-

दोस्तों झारखंड राज्य में गेहूं चना आलू सरसों जैसी फसलों की बीमा के लिए Jharkhand Ravi Fasal 2023-24 Apply शुरू हो चुकी है। इस योजना के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों के नुकसान पर राज्य सरकार द्वारा मुआवजा प्रदान की जाती है। अगर आप भी झारखंड के किसान हैं तो आपको अपने रवि फसलों के लिए आवेदन जरूर करना चाहिए।

अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो कृपया अपने बहुमूल्य कमेंट के द्वारा हमें जरूर अवगत कराएं। और किसी तरह का कोई सवाल अगर आपके मन में इस लेख से संबंधित है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं धन्यवाद!

FAQ:-

Q. झारखंड फसल राहत योजना में कितना पैसा मिलेगा?

A. झारखंड फसल राहत योजना के तहत 30 से 50 फीसदी तक फसलों के खराब होने पर सरकार द्वारा 3000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाता है। अगर 50 फीसदी से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई है तो किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये का मुआवजा दिया जाता है।

Q. मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना क्या है?

A. मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना प्राकृतिक आपदाओं या दुर्घटनाओं से होने वाली फसलों की क्षति की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सूखाग्रस्त घोषित इलाके के हर किसान परिवार को 3,500 रुपये की अग्रिम राशि दी जाती है।

Q. झारखंड राज्य फसल राहत योजना क्या है?

A. झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना “फसल बीमा योजना” न होकर फसलों की क्षति होने पर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जानेवाली एक क्षतिपूर्ति योजना है। इस योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल क्षति के मामले में सुरक्षा कवच प्रदान करने एवं एक निश्चित आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

DISCLAIMER

पाठक मित्रों इस वेबसाइट का (yojanamaster.in) किसी भी सरकारी संस्थानों से कोई लिंक नहीं है। इस वेबसाइट को किसी व्यक्ति विशेष टीम द्वारा संचालित किया जाता है, जो की सरकारी योजनाओं में रुचि रखते हैं। किसी भी लेख को लिखते वक्त लाख कोशिशें के बावजूद कहीं न कहीं कोई त्रुटियों को नकारा नहीं जा सकता है। हालांकि हर लेख में हम जिस भी योजना के ऊपर लिखते हैं तो उसके आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी मुहैया करवाते हैं। इसलिए आप सब मित्रों से अनुरोध है कि किसी भी लेख को पढ़ने के अलावा आप उस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सत्यता की जांच भी कर लें, धन्यवाद!

5/5 - (1 vote)
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a comment