Maiya Samman Yojana Jharkhand Online Apply: झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना हेतु आवेदन फिर से शुरू हो चुका है। दोस्तों आपको मालूम होगा कि झारखंड में बहुत सी ऐसी महिला हैं जिन्हें अभी तक मैया समान योजना का लाभ नहीं मिल रही है। क्योंकि वे फॉर्म नहीं भर पाई है, और खासकर 18 साल की लड़कियों किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के लाभ से वंचित 18 साल से ऊपर की लड़कियां एवं महिलाएं फिर से आवेदन कर सकती हैं। यानि इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन अप्लाई कर सकती हैं। तो चलिए इस लेख में ऑनलाइन अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस जानते हैं।
Maiya Samman Yojana Jharkhand Online Apply
झारखंड राज्य की गरीब महिलाओं एवं लड़कियों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को शुरू किया गया है। पहले इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से ऊपर एवं 50 वर्ष से कम की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया जाता था, जिसे दिसंबर महीने से 2500 रुपये कर दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य की पात्र महिलाओं को आवेदन करना होता है।
पहले इस योजना के तहत केवल 21 वर्ष से ऊपर की महिलाएं ही आवेदन कर सकती थी, लेकिन अब इस उम्र सीमा को घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया है। और अब इस योजना के लाभ से वंचित महिलाएं आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन आप कहां से कर सकती हैं, क्या-क्या दस्तावेज लगेगा, आवेदन फॉर्म आपको कहां पे जमा करना है, यह सारी जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी। सरकारी योजनाओं से हमेशा अपडेट करने के लिए हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें, लिंक नीचे दिया गया है।
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना |
लेख का नाम | Maiya Samman Yojana Jharkhand Online Apply |
शुरू किया गया | झारखंड सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | महिला, बाल विकास विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग |
उद्देश्य | राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना। |
लाभार्थी | झारखंड की 18 से 50 वर्ष की महिलाएं और लड़कियां |
लाभ | प्रतिमाह 2500 रुपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
ऑफिशल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
जरूरी सूचना, इसे अवश्य पढ़ें
साथियों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की लगभग 57 लाख महिलाओं ने आवेदन किया था, जिसमें से बहुत सारी महिलाएं एवं लड़कियों को इस योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है। जिन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिला है उनकी जानकारी के लिए बता दे की आवेदन करते वक्त कुछ गलती हो गई होगी और जो संभावित गलती है उसे नीचे बिंदुओं में समझाया गया है, जिसे आपको आवेदन करते हैं वक्त नहीं करनी है, ताकि आपका आवेदन दोबारा रिजेक्ट ना हो और इस योजना का लाभ आपको मिल सके।
- बैंक खाता संख्या- यहीं पे सबसे बड़ा प्रॉब्लम हुआ है मुख्यमंत्री मैयत सम्मान योजना के अंतर्गत जितने भी लाभुकों को पैसे नहीं मिले हैं, उनका ज्यादातर गलती बैंक खाता संख्या में ही हुआ है
- जॉइंट खाता– आवेदन करते वक्त गलती यह हुई है कि महिलाओं ने अपना जॉइंट खाता का नंबर दिया है, इसलिए न्यू आवेदन करते वक्त आप यह गलती ना करें और अपना एकल (सिंगल) खाता नंबर ही डालें, जॉइंट खाता नहीं होना चाहिए।
- बैंक आधार लिंक– आवेदिका का खाता आधार कार्ड से लिंक होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है यदि आपका खाता से आधार कार्ड लिंक नहीं है तो जल्द से जल्द लिंक करवा ले वरना आपको पैसा नहीं मिलेगा।
- खाता संख्या– जब पहले आवेदन किए हैं तो कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा भी गलती हुई है, और वह गलती है अकाउंट नंबर में गलती करना, आईएफएससी कोड IFSC CODE टाइप करने में गलती करना इत्यादि।
इसलिए आवेदन कर सकते वक्त कंप्यूटर ऑपरेटर से बोले कि यह सब चीज सही-सही डालें, अन्यथा गलती होने पर आपको फिर से मैया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलेगी
आवेदन हेतु पात्रता
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।
- आवेदक महिला/बालिका झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदिका या उसका पति सरकारी नौकरी न कर रहा हो।
- आवेदिका गरीबी रेखा की श्रेणी में आती हो।
- आवेदक महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- पहले से ही किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- आवेदिका के परिवार का कोई भी व्यक्ति विधायक/सांसद या मंत्री पूर्व या वर्तमान में न हो।
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ राज्य की सभी वर्गों की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा।
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है:-
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- खुद का बैंक खाता पासबुक
- यदि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो उसे दिसंबर 2024 तक अवश्य कर लें।
Maiya Samman Yojana Jharkhand Online Apply
- Maiya Samman Yojana Jharkhand Online Apply करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको मेनू के सेक्शन में क्लिक करने के बाद प्रज्ञा केंद्र लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इसमें क्लिक करेंगे तो आपको टोटल पांच प्रमंडल का नाम देखने को मिलेगा, इनमें से आप कौन से प्रमंडल से हैं उसेक् सेलेक्ट कर लें।
- उसके बाद यहां पे आपको सीएससी आईडी और पासवर्ड डालकर कैप्चा को भरना है, और साइन इन के बटन पर क्लिक करके आपको लॉग इन कर लेना है।
- लॉग इन कर लेने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
- इस योजना का फॉर्म को आप बड़ी आसानी से भर सकते हैं।
- फॉर्म में जो भी डिटेल्स मांगी गई है सारा इंफॉर्मेशन को फिल करना होगा।
- सबसे पहले आधार संख्या की फिल करेंगे और सर्च करेंगे, अगर आपका नाम राशन कार्ड में है तो सारा डिटेल्स आपके राशन कार्ड संख्या से ऑटोमेटिक आ जाएगा।
- अगर राशन कार्ड में नाम नहीं है तो आधार संख्या फिल करके बाकी डिटेल्स आपको फिल करनी होगी।
- जैसे कि आवेदिका का नाम पिता, पति का नाम ग्राम, थाना, जिला, प्रखंड, पंचायत, बैंक खाता संख्या आपको फिल करनी होगी।
- उसके बाद आपके बैंक अकाउंट से आधार लिंक है या नहीं है वो आपको सेलेक्ट करना होगा।
- उसके बाद कोटी आपका क्या है यानी कौन से कैटेगरी
- से आप आते हैं वह सेलेक्ट करना होगा।
- उसके बाद आपका डेट ऑफ बर्थ आपके राशन कार्ड संख्या से ऑटोमेटिक आ जाएगा।
- नहीं आ रहा तो आप उसे फिल कर देंगे, आयु आपका यहां पे बता दिया जाएगा कितना हुआ है।
- उसके बाद मोबाइल नंबर फिल करेंगे, आवेदिका शादीशुदा है या नहीं है आप उसे सिलेक्ट कर लेंगे।
- उसके बाद आवेदिका की कोई स्थिति लागू होती है जैसे कि विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता तो उस पर टिक करेंगे।
- नहीं लागू होती है तो यहां लागू नहीं पे क्लिक कर लेंगे।
- उसके बाद एक पेपर को आपको स्वघोषणा पत्र अपलोड करना
- होगा जिसे आप नीचे दिए गए इंर्पोटेंट लिंक के शेक्सन से डाउनलोड कर सकते हैं।
- और अंत में अप्लाई के बटन पर क्लिक करेंगे अप्लाई हो जाएगा।
- अप्लाई हो जाने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिख जाएगा जिसे आपको भविष्य के इस्तेमाल के लिए सुरक्षित सेव करके रख लेना है।
- तो इस तरह से इस योजना के अंतर्गत अपने नजदीकी सीएससी केंद्र के द्वारा आवेदन करा सकते हैं।
Maiya Samman Yojana Important Links
1. Official Website | Click Here |
2. Official Website | Click Here |
3. Official Website | Click Here |
4. Official Website | Click Here |
5. Official Website | Click Here |
6. Official Website | Click Here |
Sankalp Patra | Download |
Aavedan Form | Download |
WhatsApp Group | Join Now |
Telegram Channel | Join Now |
निष्कर्ष:
दोस्तों इस लेख में हमने Maiya Samman Yojana Jharkhand Online Apply करने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से बताया है। इस योजना के तहत आवेदन करते वक्त आपको कुछ गलतियां नहीं करनी है अन्यथा आपका पैसा रख सकता है। क्या गलती नहीं करनी है ऊपर आप जरूरी सूचना में पढ़ सकते हैं। इस लेखक को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें ताकि सभी को इस योजना के बारे में सही इनफॉरमेशन मिल सके धन्यवाद!

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम अमरेश सिंह है, योजनाओं के बारे में सटीक जानकारी इकट्ठा करना और आप लोगों के साथ शेयर करना मुझे अच्छा लगता है। amreshdev84@gmail.com के माध्यम से मुझसे संपर्क किया जा सकता है।