Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana Online Apply: मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना ऑनलाइन अप्लाई 2024

दोस्तों Mukhymantri Bahan Beti Swavalamban Yojana शुरू हो चुकी है और इसका फॉर्म भी आ चुका है। इस योजना के अंतर्गत वैसी सभी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिनकी उम्र 21 वर्ष हो चुकी है तथा 50 वर्ष से कम है। आवेदन हेतु क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे, आवेदन फार्म कहां मिलेगा, कैसे आवेदन करना है और आवेदन फार्म को कहां जमा करना है इन सब की पूरी जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana in Hindi

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी के द्वारा राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए एक योजना शुरू की गई है। इस योजना का लाभ सभी समुदायों की गरीब और ज़रूरतमंद महिलाओं प्रदान किया जाएगा। झारखंड सरकार राज्य की महिलाओं की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, सशक्तिकरण एवं पारिवारिक निर्णय लेने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बनाने के लिए समर्पित है।

अगर आप झारखंड की महिला हैं और इस योजना लाभ उठाना चाहती हैं तो पहले इस योजना की पूरी जानकारी को अच्छे समझना होगा। इस योजना के संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इस लेख को पूरा पढ़ना होगा। सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी से अपडेट रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना क्या हैं?

मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी के द्वारा राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana शुरू किया गया है। इस योजना के तहत राज्य की सभी 21 से 50 वर्ष की आयु की गरीब महिलाओं को हर महीने ₹1000 सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे।

इस योजना के शुरू हो जाने से राज्य की सभी महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता मिलेगी इसके साथ ही उनके सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- झारखंड छात्र मुफ्त साइकिल योजना की राशि इस महीने आएगी सभी विद्यार्थियों के खाते में

योजना का संक्षिप्त विवरण

लेख का नामMukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana
शुरू किया गया?मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी के द्वारा
संबंधित विभागमहिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
उद्देश्यराज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना।
लाभार्थीझारखंड की 21 से 50 वर्ष की महिलाएं
लाभप्रतिमाह 1000 रुपए मिलेंगे
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द ही शुरू किया जाएगा
Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana

सरल और पारदर्शी होगी सारी प्रक्रिया

मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को दिए गए निर्देश के अनुसार इस योजना से जुड़ी सारी प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि महिलाएं आसानी से आवेदन करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री ने आवेदन आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं आसान बनाने के लिए, बाल विकास विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों से शीघ्र योजना के लिए पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024 चेक यहां से देखें

योजना का बजट

अनुमान के मुताबिक, राज्य की लगभग 40 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना का लाभ प्रदान किया जा सकता है। अनुमान के अनुसार इस योजना के लिए सालाना करीब 4000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि हमारी सरकार यह चाहती है कि प्रदेश की महिलाओं के बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार हो। इसके साथ ही हम महिला सशक्तिकरण, परिवार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

योजना का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्ययह सुनिश्चित करना है कि महिलाएं दूसरों पर निर्भर हुए बिना अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए स्वतंत्र हो और अपने परिवार में निर्णय ले सकें। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ राज्य भर की जरूरतमंद महिलाएं प्राप्त कर सकें इसके लिए सरकार इस योजना के बारे में जागरूकता फैलाएगी और इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।

किसान कर्ज माफी योजना 2024 झारखंड

योजना के लाभ

  • मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से 21 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • राज्य की लगभग 40 लाख महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी।
  • इस योजना को सरल रूप देने के लिए जिससे महिलाओं की पहुंच आसान हो इसके लिए सरकार द्वारा एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।
  • उम्मीद है कि 1 जुलाई 2024 से पूरे झारखंड राज्य में योजना के तहत आवेदन लेने के लिए सीमित लगाए जाएंगे।
  • इस योजना के द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं महत्व निर्भर बनाना है।
  • इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग से पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया गया है।

योजना की विशेषताएं

  • इस योजना से महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार होगा और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
  • सरकार इस योजना के के द्वारा महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए सालाना 4000 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित करने की योजना बना रही है।
  • इस योजना के तहत आवेदन 1 जुलाई से स्वीकार किए जाएंगे, और वित्तीय सहायता अगस्त में शुरू होने की उम्मीद है।
  • इस योजना का संचालन झारखंड महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • योजना का लाभ लाभुकों को जल्द से जल्द मिल सके इसके लिए विभाग को योग्य निर्देश दिया गया है।
  • इस योजना का उद्देश्य हैं की सभी पात्र महिलाएं मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना तक आसानी से पहुंच सकें और इसका लाभ उठा सकें।
  • मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना महिलाओं की आजीविका को ऊपर उठाने और राज्य के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
  • इस योजना का उद्देश्य न केवल वंचित महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधारना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने में सक्षम बनाना भी है।

मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के लिए पात्रता

  • Jharkhan Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को सरकार द्वारा निर्धारित विशिष्ट पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:-
  • आवेदक महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदिका या उसका पति सरकारी नौकरी न कर रहा हो।
  • आवेदिका गरीबी रेखा की श्रेणी में आती हो।
  • आवेदक महिला की आयु 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • पहले से ही किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • आवेदिका के परिवार का कोई भी व्यक्ति विधायक/सांसद या मंत्री पूर्व या वर्तमान में न हो।
  • आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ राज्य की सभी वर्गों की गरीब और जरूर महिलाएं उठा सकती हैं।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana के तहत आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यदि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो उसे दिसंबर 2024 तक अवश्य कर लें।

Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana Apply Online

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको नीचे दिए गए इंर्पोटेंट लिंक के शेक्सन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • आवेदन फार्म में दी गई सारी जानकारी को पढ़कर उसे सही-सही भरना होगा।
  • आवेदन फार्म के साथ सभी दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • इन सारी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आवेदन फार्म को आपको अपने पंचायत कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
  • इसके अलावा CSC केंद्र या प्रज्ञा केंद्र से भी आवेदन किया जा सकता है।

इंपॉर्टेंट लिंक्स

Official WebsiteComing Soon
Registration FormDownload
Telegram GroupJoin Now
WhatsApp GroupJoin Now

निष्कर्ष

दोस्तों, इस लेख में हमने Mukhyamantri Bahan Beti Swavalamban Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। यह योजना झारखंड की महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण योजना साबित होने वाली है, इसके क्या लाभ हैं, पात्रता मानदंड, क्या है, आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या लगने वाले हैं और ऑनलाइन आवेदन कैसे और कब करना है इन सब के बारे में विस्तार से बताया है।

इस लेख को पढ़ने के बाद आपको इस योजना के बारे में सही जानकारी प्राप्त हो यही हमारा उद्देश्य यह है। इस लेख को और भी जरूरतमंद लोगों के साथ अवश्य शेयर करें ताकि वह भी इस योजना का लाभ ले सकें, धन्यवाद!

योजना से जुड़े सवाल जवाब

Q. मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना क्या हैं?

A. मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना झारखंड सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 सरकार की तरफ से प्रदान किया जाता है।

Q. झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के लिए कौन पात्र है?

A. झारखंड राज्य के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर 25 से 50 वर्ष की आयु की महिलाएं झारखंड मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के लिए पात्र हैं।

Q. मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना में पैसे कब आएंगे?

A. मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना के तहत गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होने वाली है। उसके बाद बाल विकास विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अनुसार अगस्त से राशि वितरित की जा सकती है।

4/5 - (12 votes)
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a comment