Ration Card e-kyc Online Rajasthan: दोस्तों, अगर आप राजस्थान के निवासी हैं और अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी करवाना चाहते हैं, लेकिन आप दूसरे राज्य में रह रहे हैं तो उनके सामने एक बड़ी समस्या आ जाती है कि वह अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी कैसे करें। तो आज के इस लेख में हम जानेंगे कि आप अपने राशन कार्ड की केवाईसी ऑनलाइन खुद से कर सकते हैं चाहे आप जहां भी रहते हो वहां से। अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है घर बैठे अपने मोबाइल से ही आप ऑनलाइन ई केवाईसी कर सकते हैं, पूरी जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
Ration Card e-kyc Online Rajasthan
दोस्तों, अगर आप राजस्थान के निवासी हैं तो आपके लिए सरकार की तरफ से बहुत बड़ी खुशखबरी दी गई है, और वह यह है कि आप घर बैठे या किसी भी स्टेट में रहते हो ऑनलाइन अपने मोबाइल से राशन कार्ड की केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल एक ऐप्स डाउनलोड करना होगा, और उस ऐप्स में आप अपने फेस को दिखाकर ई केवाईसी की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं केवाईसी ऑनलाइन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से। ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे WhatsApp group एवं Telegram channel को ज्वाइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
Ration Card e-kyc Online Rajasthan: Overview
लेख का नाम | Ration Card e-kyc Online Rajasthan |
लेख का प्रकार | सरकारी योजना |
उद्देश्य | राशन कार्ड धारकों को ई केवाईसी करवाना |
लास्ट डेट | फरवरी 2025 |
प्रक्रिया | ऑनलाइन)ऑफलाइन |
ऑफिशल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Ration Card e-kyc Online Rajasthan New Update
राजस्थान के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार की तरफ से बहुत बड़ी खुशखबरी दी गई है। अब राशन कार्ड की केवाईसी के डेट को 31 दिसंबर 2024 से बढ़ाकर फरवरी 2025 कर दी गई है। अब आप चाहे किसी भी राज्य में रह रहे हो आसानी से अपने मोबाइल के द्वारा ऑनलाइन ई केवाईसी करवा सकते हैं। ऑनलाइन ईकेवाईसी की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है कि इस लेख को पूरा पढ़ें।
इसे भी पढ़ें- अब बच्चों का पैन कार्ड बनाएं घर बैठे, जानें पूरा प्रोसेस
क्यों जरूरी है E-KYC
दोस्तों राशन कार्ड का E-KYC करवाना क्यों जरूरी हो गया है यह सबसे पहले यह जान लेते हैं। राशन कार्ड धारक परिवार में यदि किसी बुजुर्ग या व्यक्ति की किसी कारण वृद्धि हो जाती है तो, उसके बाद भी उनके नाम का राशन प्राप्त किया जाता है। इसी तरह अगर परिवार में बिटिया है और उसकी शादी हो जाती है और वह ससुराल चली जाती है तब भी उसके नाम पर राशन लोग उठाते हैं।
इसके अलावा फ्री राशन योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को मुफ्त में राशन दिया जाता है। लेकिन बहुत से ऐसे नागरिक है जो इसका गलत फायदा उठाते हैं, इससे की पात्र परिवारों को लाभ नहीं मिल पाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा लाभार्थी परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत E-KYC करवाने को लेकर आदेेश जारी किया गया है।
आधार कार्ड से बनाएं पैन कार्ड ऑनलाइन घर बैठे
Ration Card e-kyc Documents
Ration Card e-kyc Online Rajasthan के लिए आपके पास सिर्फ आपका आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए। इसके अलावा आपके पास राशन कार्ड नंबर भी होना चाहिए, इन सभी की मदद से आप ऑनलाइन केवाईसी आसानी से अपने मोबाइल के द्वारा कर सकते हैं।
Ration Card e-kyc Online Rajasthan, Step by Step
- Ration Card e-kyc Online करने के लिए आपको अपने मोबाइल में दो एप्लीकेशन इंस्टॉल करना होगा।
- सबसे पहले आप को प्ले स्टोर ओपन कर लेना है और सर्च बॉक्स में टाइप करना है Mera e KYC और सर्च करने के बाद डाउनलोड कर लेना है।
- अब आपको दूसरा एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए सर्च बॉक्स में टाइप करना है Aadhaar Face RD और इसे भी डाउनलोड कर लेना है।
- अब आपको Mera e KYC ऐप को ओपन कर लेना है, ऐप ओपन हो जाने के बाद आपको अपना जो स्टेट है वह सेलेक्ट करना है (अपना स्टेट ना दिखाने पर आप किसी भी स्टेट को सेलेक्ट कर सकते हैं)।
- इसके बाद में आधार नंबर यहां पर आपको दर्ज करना है और जनरेट ओटीपी के टैब पे क्लिक करना है।
- आपके आधार से जो भी मोबाइल नंबर लिंक होगा उस पर एक वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी आएगा उसे दर्ज करना है।
- उसके बाद जो कोड दिखाया गया यह जैसा है कैपिटल स्मॉल
- वैसे सेम बॉक्स के अंदर फिल करना है और सबमिट की टैब पर क्लिक करना है।
- अब आप देखेंगे की आपका राशन कार्ड नंबर और आपका नाम ऑटोमेटिक फेच होकर आ जाएगा।
फेस केवाईसी करें
- अब आपको फेस केवाईसी करने के लिए फेस ई केवाईसी का ऑप्शन मिलेगा, आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने कंसेंट पेज आएगा जहां पर आप सभी के आधार कार्ड का जो डाटा है व राशन कार्ड की ई केवाईसी करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
- तो यहां पर कंसेंट में आपको एक्सेप्ट के ऑप्शन पे क्लिक
- करना है।
- अब आपसे फोटो कैप्चर करने के लिए कैमरे का परमिशन मांगा जाएगा जिसे आपको Allow कर देना है।
- Allow करते ही Aadhaar Face RD ऐप ऑटोमेटिक ओपन हो जाएगा।
- अब आपको आई एम अवेयर के ऑप्शन पे क्लिक करना है और प्रोसीड के टैब पे क्लिक करना है।
- अब आप देखोगे कि आपके सामने फोटो कैप्चर करने का सर्कल आ जाएगा जिसमें कि आपको अपना फेस सेंटर में रखना है।
- यहां पर जैसे ही ग्रीन बार हो जाती है आपको अपनी जो आंखें हैं ब्लिंक करना है।
- एक दो बार आप आंखें ब्लिंक करोगे तो आपकी जो फोटो है
- ऑटोमेटिक यहां पर कैप्चर हो जाएगी।
- आप एक ह्यूमन हो यहां पर ये डिटेक्ट होने के बाद में आपका वेरीफिकेशन है वो सक्सेसफुली हो जाता है।
- इसके बाद ये पेज है ऑटोमेटिक रीलोड होगा केवाईसी रजिस्ट्रेशन आप देखोगे कि यहां पर सक्सेसफुली हो चुका है।
- इस तरीके से आप अपनी जो केवाईसी है ऑनलाइन अपने मोबाइल से खुद से ही कर सकते हो।
नोट: यहां पर आपको यह ध्यान देना है कि फोटो कैप्चर करते वक्त आपका फेस पर पर्याप्त मात्रा में रोशनी पड़ रही हो और आप कोई चश्मा वगैरह ना पहने हुए हों। क्योंकि फोटो अच्छी तरह से विजिबल होना चाहिए।
Rajasthan ration card kyc last date
Ration card KYC start date | 25/05/2024 |
Ration card kyc last date | 28/02/2025 |
Whatsapp Group | Join Now |
Telegram Group | Join Now |
नोट: आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि Ration Card e-kyc करवाना बेहद जरूरी हो गया है। ताकि मुफ्त राशन योजना से आपका नाम हटे नहीं, और इसका लाभ आपको रेगुलर मिलता रहे। आप अपना e-kyc February 2025 तक करवा सकते हैं।
Ration Card KYC Status Check
- अब केवाईसी करने के बाद KYC Status Check करने के लिए आपको “मेरा ई केवाईसी” ऐप के होम पेज पर आ जाना है।
- उसके बाद आपको अपना स्टेटस सेलेक्ट करके आधार नंबर दर्ज करना है और जेनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- ओटीपी वेरीफाई कर लेने के बाद आप देखेंगे की केवाईसी वाला जो ऑप्शन था वहां पर कुछ भी मेंशन नहीं था।
- लेकिन ऑनलाइन प्रोसेस से केवाईसी कंप्लीट कर लेने के बाद आपका केवाईसी स्टेटस ओके दिखने लगेगा।
जरूरी सूचना
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि Ration Card Ekyc की तिथि को बढ़ाकर फरवरी 2025 कर दिया गया है। अतः आप सभी काम के सिलसिले में बाहर कहीं भी रहते हैं इंडिया में या इंडिया से बाहर, आप कभी भी आकर अपना ई केवाईसी करवा सकते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी 2025 तक यदि जिन लोगों का केवाईसी नहीं हो पाता है उस स्थिति में उनका राशन बंद कर दिया जाएगा, बाकी उनके परिवार वालों का राशन चालू रहेगा।
नोट: आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि अगर आपका बायोमैट्रिक अपडेट नहीं है तो इसे जल्द से जल्द अपडेट करवा लें ,अन्यथा आने वाले समय में आपको किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
निष्कर्ष:
दोस्तों, राशन कार्ड ई-केवाईसी सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि केवल पात्र व्यक्तियों को ही मुफ्त राशन योजना का लाभ मिल सके। इस लेख में हमने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन तरीकों से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की है। अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों एवं अन्य लोगों के साथ अवश्य साझा करें, ताकि वे भी समय पर अपना राशन कार्ड ई-केवाईसी करवा सकें तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें, धन्यवाद!
राशन कार्ड से संबधित सवाल जवाब
Q. राशन कार्ड KYC कैसे करे?
A. 1. राशन कार्ड KYC करने के लिए सबसे पहले आपको राशन कार्ड डीलर के पास जाएं।
2. इसके पश्चात राशन कार्ड डीलर को अपना आधार कार्ड दे दें।
3. राशन कार्ड डीलर आधार कार्ड से आपके राशन कार्ड की ई केवाईसी प्रक्रिया को पूर्ण कर देगा। इसके अलावा ई केवाईसी के लिए ऑनलाइन सुविधा की सरकार द्वारा उपलब्ध करवा दी गई है।
Q. राशन कार्ड आधार कार्ड से कैसे लिंक होगा?
A. राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी राशन डीलर या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाना होगा। आप इनकी मदद के द्वारा राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं। दस्तावेजों के रूप में आपको अपने आधार एवं राशन कार्ड के साथ सभी जरूरी दस्तावेज देने होंगे। उसके बाद बायोमेट्रिक के द्वारा आपका आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा। इसके अलावा आप ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कर सकते हैं।
Q. मैं राजस्थान में अपना राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे अपडेट कर सकता हूं?
A. आप राजस्थान में अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जाकर भी ऑनलाइन अपडेट करवा सकते हैं।
Q. राजस्थान में राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे अपडेट करें?
A. राजस्थान में राशन कार्ड ऑनलाइन अपडेट करने के लिए कोर्ट ने नजदीकी राशन डीलर के पास जाना होगा या फिर कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा। आप यहां से राशन कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम अमरेश सिंह है, योजनाओं के बारे में सटीक जानकारी इकट्ठा करना और आप लोगों के साथ शेयर करना मुझे अच्छा लगता है। amreshdev84@gmail.com के माध्यम से मुझसे संपर्क किया जा सकता है।