Sarvjan Pension Yojana Jharkhand: में ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्य के सभी योग्य लाभुकों को Sarvjan Pension Yojana के तहत लाभ दिया जा रहा है। इससे पहले सीमित संख्या में लोगों को पेंशन का लाभ मिलता था। जिसे समाप्त करते हुए पेंशन से वंचित राज्य के सभी सुपात्र लाभुकों को राज्य सरकार द्वारा लागु की गई सर्वजन पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। सभी छुटे हुए वृद्ध, विधवा, निराश्रित महिला, दिव्यांग्जन, आदिम जनजाति एवं एचआइवी एड्स पीड़ितों को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आपकी उम्र भी 50 वर्ष से ऊपर हो चुकी है और आप इस योजना के पात्र हैं तो इस योजना का लाभ ले सकते हैं। कैसे आवेदन करना है? क्या-क्या पत्रताएं हैं, Sarvjan Pension Yojana Form pdf Download करने की पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है।
Sarvjan Pension Yojana Jharkhand Kya Hai
50 वर्ष से ऊपर के सभी योग्य लाभुकों को पेंशन योजना का लाभ मिले इसके लिए झारखंड सरकार द्वारा Sarvjan Pension Yojana का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के ऐसे नागरिक जिन की आयु 50 वर्ष से अधिक हो चुकी है उन्हें हर महीने के 5 तारीख को राज्य सरकार द्वारा ₹1000 प्रदान की जाएगी। पहले पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए APL, BPL, Ration Card धारी होना अनिवार्य था जिसे सरकार द्वारा अब इस समाप्त कर दिया गया है।
सर्वजन पेंशन योजना का लाभ सभी पात्र नागरिकों को मिले इसके लिए अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसके पश्चात पात्र व्यक्तियों की एक सूची बनाई जाएगी और उनके आवेदन एकीकृत किए जाएंगे। राज्य सरकार ने विधवा पेंशन के लिए तय 40 वर्ष की आयु एवं दिव्यांग के लिए निर्धारित 18 वर्ष की आयु सीमा को समाप्त कर दिया है ताकि सभी लाभुकों को पेंशन को लाभ मिल सके। सरकारी योजनाओं से अपडेट रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
Sarvjan Pension Yojana Jharkhand का विवरण
योजना का नाम | Sarvjan Pension Yojana Jharkhand |
शुरू की गई | झारखंड सरकार |
राज्य | झारखंड |
साल | 2025 |
लाभार्थी | झारखंड के नागरिक |
योजना की स्थिति | चल रही है |
उद्देश्य | पेंशन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | Online/Offline |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
झारखंड में 50 वर्ष की उम्र से मिलेगा पेंशन
बुधवार 6 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन द्वारा महिलाओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को 50 साल की उम्र से पेंशन देने के लिए सर्वजन पेंशन योजना शुरू किया गया है। 1 लाख 58 हजार लाभार्थियों के बैंक खाते में इस योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 31.6 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम ट्रांसफर की गई है।
हाल ही में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार इस योजना का लाभ देने के लिए पूरे राज्य से 2 लाख 22 हजार नए लाभार्थियों का चयन किया गया है। अब कुल मिलाकर लाभार्थियों की संख्या 27 लाख हो चुकी है जिनको पेंशन का लाभ मिल रहा है।
आसान ब्याज दर पर पाएं 25 लाख का लोन स्वरोजगार शुरू करने के लिए
लाभार्थियों की संख्या जिलेवार
- रांची- 230098
- खूंटी- 30689
- गढ़वा- 5660
- पलामू- 46610
- लातेहार- 24858
- लोहरदगा- 7653
- गुमला- 48628
- सिमडेगा- 32881
- चतरा- 20093
- कोडरमा- 24640
- हजारीबाग- 106363
- रामगढ़- 44476
- धनबाद- 142045
- बोकारो- 12527
- देवघर- 46868
- दुमका- 37034
- गोड्डा- 55496
- जामताड़ा- 9776
- साहिबगंज- 56274
- गिरिडीह- 11666
- पूर्वी सिंहभूम- 154414
- पश्चिमी सिंहभूम- 65408
- सरायकेला- 36521
Sarvjan Pension Yojana Jharkhand का उद्देश्य
सर्वजन पेंशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के पात्र नागरिकों को पेंशन प्रदान करना है। ताकि नागरिक अपनी छोटी-मोटी जरूरत को खुद ही पूरा कर सकें इसके लिए वह दूसरे पर निर्भर न हों। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर महीने के 5 तारीख को ₹1000 पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी।
इस योजना के शुरू हो जाने से नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा एवं वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे। इस योजना के तहत सभी पात्र नागरिक आवेदन कर सकते हैं। झारखंड सरकार यह चाहती है कि कोई भी पात्र नागरिक Sarvjan Pension Yojana का लाभ प्राप्त करने से वंचित ना रहे।
बेरोजगार युवाओं को हर महीने दे रही है झारखंड सरकार ₹1200
Sarvjan Pension Yojana Jharkhand की विशेषताएं
- सर्वजन पेंशन योजना का शुभारंभ झारखंड सरकार द्वारा किया गया है।
- सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेसहारा नागरिकों एवं विधवा महिलाओं को भी लाभ दिया जाएगा।
- 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेसहारा नागरिकों और विधवा महिलाओं को भी सर्वजन पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिले इसके लिए घर घर जाकर जानकारी एकत्रित की जाएगी।
- इसके पश्चात लाभार्थियों की सूची बनाई जाएगी और उनके आवेदन लिए जाएंगे।
- 5 वर्ष से अधिक दिव्यांग नागरिकों तथा HIV AIDS पीड़ितों को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- वर्तमान सरकार द्वारा 7,79,142 से अधिक लाभुकों को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ मिला है, इन्हें हर माह 1 हजार रूपए सम्मान राशि के रूप के दी जा रही है।
उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए झारखंड सरकार दे रही है 15 लाख रुपए
Sarvjan Pension Yojana Jharkhand के लाभ
- Sarvjan Pension Yojana Jharkhand के माध्यम से 50 वर्ष से अधिक उम्र के गरीब नागरिकों को पेंशन प्रदान की जाएगी।
- यह पेंशन 1000 रुपए होगी जो कि हर महीने की 5 तारीख को लाभार्थियों के बैंक खाते में वितरित की जाएगी।
- इससे पहले पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए APL और BPL Ration Card धारी होना अनिवार्य था।
- लेकिन अब इस अनिवार्यता को सरकार द्वारा समाप्त कर दिया गया है।
- इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेसहारा नागरिकों एवं विधवा महिलाओं को भी इस पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- 5 वर्ष की उम्र से उपर दिव्यांग नागरिकों एवं HIV AIDS पीड़ितों को को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
Sarvjan Pension Yojana Jharkhand/पात्रता
- आवेदनकर्ता झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता की आयु 50 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास आय का कोई भी साधन नहीं होना चाहिए।
- 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेसहारा नागरिक एवं विधवा महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी।
- 5 वर्ष से उपर के दिव्यांग नागरिक भी इस योजना के पात्र होंगे।
- HIV AIDS पीड़ित भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- सर्वजन पेंशन योजना के लाभुक आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
- आवेदक स्वयं या पति/पत्नी केंद्र एवं राज्य सरकार या केंद्रीय राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपकरणों में स्थाई रूप से नियोजित या पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाला नहीं होना चाहिए।
आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- एक पासवर्ड साइज का फोटो
- यदि आवेदक पुरुष है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत आते हैं तो जाति प्रमाण पत्र लगेगा।
Sarvjan Pension Yojana Form pdf
झारखण्ड राज्य के सभी बुजुर्ग को Sarvjan Pension Yojana का लाभ लेनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से हर साल हजारों की संख्या में आवेदन को स्वीकार किया जाता है। यदि आप या आपके परिवार के किसी भी सदस्य की उम्र 50 वर्ष से अधिक हो गयी है तो ‘Sarvjan Pension Yojana Form pdf’ को भर कर योजना का लाभ ले सकते है। Sarvjan Pension Yojana Form pdf को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarvjan Pension Yojana Form pdf Download
Sarvjan Pension Yojana Jharkhand Online Apply
प्रिय पाठकों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी झारखंड सरकार द्वारा Sarvjan Pension Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल नहीं लॉन्च की गई है। यदि भविष्य में कभी इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कोई सरकारी वेबसाइट जारी की जाती है तो इस लेख को अपडेट कर दिया जाएगा।
अगर आप इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो इसके लिए फिलहाल ऑफलाइन आवेदन करने की सुविधा ही प्रदान की गई है। सरकारी योजनाओं की जानकारी से अपडेट रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं।
Sarvjan Pension Yojana ऑफलाइन आवेदन 1
- सर्वजन पेंशन योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा।
- यह आवेदन फार्म आपको अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या पंचायत भवन में मिल जाएगा।
- आवेदन फार्म में मांगी गई सारी जानकारी को सही-सही भरना होगा।
- फॉर्म के साथ में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं एक पासपोर्ट साइज का फोटो लगाना है।
- यदि आवेदनकर्ता पुरुष है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत आते हैं तो जाति प्रमाण पत्र लगेगा।
- फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को सही-सही भरने के बाद मांगे गए सारे दस्तावेजों के साथ आपको अपने पंचायत कार्यालय में जमा करना होगा।
- फार्म जमा होने के बाद पंचायत सचिव द्वारा आपका फॉर्म की जांच की जाएगी।
- सब कुछ सही पाए जाने पर आपके फॉर्म को स्वीकृत कर देंगे।
- पंचायत स्तर पर स्वीकृत हो जाने के बाद आपके द्वारा जमा किए गए फॉर्म को प्रखंड कार्यालय भेज दिया जाएगा।
- प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा आपका फॉर्म की सत्यता जांची जाएगी।
- इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा आगे आवेदन फार्म को फाइनल स्वीकृति मिल जाएगी।
Sarvjan Pension Yojana ऑफलाइन आवेदन 2
- Sarvjan Pension Yojana ऑफलाइन आवेदन करने के लिए यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो आपको प्रखंड विकास अधिकारी एवं यदि आप शहरी क्षेत्र से हैं तो आपको अंचल अधिकारी के कार्यालय में जाना होगा।
- कार्यालय से आपको सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करनी होगा।
- अब आपको मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र से अटैच करना होगा।
- अब आपको इस आवेदन पत्र को संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे।
- इसके बाद आपके द्वारा जमा की गई आवेदन पत्र की अधिकारियों द्वारा जांच होगी।
- आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी को सत्य पाए जाने के बाद आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
Conclusion
दोस्तों इस लेख में हमने Sarvjan Pension Yojana Jharkhand के बारे में पूरी जानकारी दी है। अगर आप भी झारखंड राज्य के रहने वाले हैं और इस योजना के लिए पात्रता रखते हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
हमें उम्मीद है कि Sarvjan Pension Yojana Jharkhand की जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो कृपया अपने बहुमूल्य कमेंट के द्वारा हमें जरूर अवगत कराएं। और किसी तरह का कोई सवाल अगर आपके मन में इस योजना से संबंधित है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं, धन्यवाद!
सर्वजन पेंशन योजना झारखंड से संबंधित सवाल जवाब
Q. सर्वजन पेंशन योजना क्या है?
A. 50 वर्ष से ऊपर के सभी योग्य लाभुकों को पेंशन योजना का लाभ मिले इसके लिए झारखंड सरकार द्वारा Sarvjan Pension Yojana का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के ऐसे नागरिक जिन की आयु 50 वर्ष से अधिक हो चुकी है उन्हें हर महीने के 5 तारीख को राज्य सरकार द्वारा ₹1000 प्रदान की जाती है।
Q. सर्वजन पेंशन योजना का पेंशन कितना मिलता है?
A. सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत सभी योग्य लाभुकों को प्रतिमाह 1000 रुपए सरकार की तरफ से प्रदान किया जाता है।
Q. झारखंड में विधवा पेंशन कितनी है?
A. झारखंड में विधवा पेंशन के रूप में विधवा महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जाते हैं।
Q. सर्वजन पेंशन योजना आयु सीमा क्या है?
A. सर्वजन पेंशन योजना आयु सीमा पहले 60 वर्ष थी जिसे घटाकर 50 वर्ष किया गया है।
DISCLAIMER
पाठक मित्रों इस वेबसाइट का (yojanamaster.in) किसी भी सरकारी संस्थानों से कोई लिंक नहीं है। इस वेबसाइट को किसी व्यक्ति विशेष टीम द्वारा संचालित किया जाता है, जो की सरकारी योजनाओं में रुचि रखते हैं। किसी भी लेख को लिखते वक्त लाख कोशिशें के बावजूद कहीं न कहीं कोई त्रुटियों को नकारा नहीं जा सकता है। हालांकि हर लेख में हम जिस भी योजना के ऊपर लिखते हैं तो उसके आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी मुहैया करवाते हैं। इसलिए आप सब मित्रों से अनुरोध है कि किसी भी लेख को पढ़ने के अलावा आप उस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सत्यता की जांच भी कर लें, धन्यवाद!

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम अमरेश सिंह है, योजनाओं के बारे में सटीक जानकारी इकट्ठा करना और आप लोगों के साथ शेयर करना मुझे अच्छा लगता है। amreshdev84@gmail.com के माध्यम से मुझसे संपर्क किया जा सकता है।