Vridha Pension List Jharkhand 2025: अगर आप भी झारखंड राज्य से हैं और वृद्धा पेंशन के लिए फॉर्म को भरे हुए हैं तो उसका नया लिस्ट जारी हो चुका है। और उस लिस्ट को आपकैसे चेक कर सकते हैं अपने मोबाइल से वो भी एक क्लिक में घर बैठे ही तो इसकी पूरी जानकारी के लिए इस लेख को लास्ट तक पढ़े।
Vridha Pension List Jharkhand 2025
अगर आपने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन किया है या पहले से वृद्धा पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं तो भी आपको हमेशा सरकार की ओर से जारी होने वाली नई लिस्ट को चेक करते रहना चाहिए। क्योंकि समय-समय पर विभाग द्वारा सत्यापन का काम किया जाता है, जिसमे मृतक और अपात्र लाभार्थियों के नाम वृद्धा पेंशन की सूची से हटाये जाते हैं और नये लाभार्थियों के नाम जोड़े जाते है।
तो इसलिए आपको नई Vridha Pension List को जरुर चेक करते रहना चाहिए। Vridha Pension List Jharkhand 2025 का देखने का पूरा प्रोसेस नीचे बताया गया है जिसे पढ़कर आप आसानी से लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्वजन पेंशन योजना झारखण्ड आवेदन करें
Vridha Pension List Jharkhand 2025 Overview
योजना का नाम | वृद्धावस्था पेंशन योजना झारखण्ड |
लेख का नाम | Vridha Pension List Jharkhand |
साल | 2025 |
सम्बंधित विभाग | समाज कल्याण विभाग |
लाभार्थी | झारखण्ड राज्य के वृद्धजन नागरिक |
लाभ | पेंशन राशि 1000 रूपए प्रतिमाह |
उद्देश्य | वृद्धजन नागरिकों बुढ़ापे में आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Vridha Pension List Jharkhand 2025 का ऐसे चेक करें
Vridha Pension List Jharkhand 2025 का अपने मोबाइल से देखने के लिए नीचे बताए गए प्रक्रियाओं का पालन करें:-
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल में क्रोम ब्राउज़र को ओपन कर लें।
- अब सर्च बॉक्स में टाइप करें IGNOAPS Jharkhand और सर्च कर दें।
- सर्च रिजल्ट में आपको सबसे ऊपर State Dashboard का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है, जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

- अब आपके सामने State Dashboard का पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको State में Jharkhand सेलेक्ट करना है, All Scheme में IGNOAPS सेलेक्ट करना है और Area में आप किस क्षेत्र से आते हैं उसको सेलेक्ट कर लेना है।
- उसके बाद ENTER GIVEN CODE* में नीचे दिए गए कैप्चा को सही से देखकर भर लेना है, और लास्ट में SUBMIT के बटन पर क्लिक कर देना है।

- SUBMIT के ऑप्शन पर क्लिक करते ही नीचे झारखंड वृद्धा पेंशन का डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा।
- थोड़ा नीचे स्क्रॉल डाउन करने के बाद आपके सामने झारखंड के सभी जिलों का लिस्ट आ जाएगा।
- इनमें से आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- जिले को सिलेक्ट करने के बाद आपको अपने सब डिस्ट्रिक्ट यानी कि ब्लॉक का चयन करना होगा।
- उसके बाद आपको अपने Gram Panchayat/Ward का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने आपके ग्राम पंचायत में जितने भी लोग नया आवेदन किए हैं या पहले से वृद्धा पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं, उनका नाम देखने को मिल जाएगा।
इस प्रकार आप आसानी से अपने मोबाइल के द्वारा Vridha Pension List Jharkhand 2025 का चेक कर सकते हैं।
वृद्धा पेंशन योजना झारखंड ऑनलाइन आवेदन यहां से करें
वृद्धा पेंशन योजना झारखण्ड के उद्देश्य
Jharkhand Vridha Pension Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे असहाय वृद्धजनों को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो अपने वृद्धावस्था जीवन को जीने में असमर्थ है। राज्य में बहुत से ऐसे वृद्धजन नागरिक हैं जो अपने बुढ़ापे में होने वाली जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हैं।
इसलिए उनके बुढ़ापे की जरूरत को पूरा किया जा सके इसलिए इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के बुजुर्ग नागरिकों को प्रतिमाह वित्तीय राशि प्रदान की जाएगी। जिससे वह अपने वृद्धावस्था जीवन को बिना किसी आर्थिक परेशानी के खुशहाली से व्यतीत कर सकेंगे।
झारखण्ड वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- झारखण्ड वृद्धावस्था पेंशन योजना के माध्यम से राज्य के सभी वृद्धजन नागरिकों को ₹1000 की आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान किया जायेगा।
- 50 वर्ष से ऊपर अवस्था वाले सभी वृद्धजन नागरिकों को इस योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जायेगा।
- बीपीएल परिवारों से जुड़े सभी वृद्धजन को योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा।
- वृद्धा पेंशन योजना झारखण्ड के अंतर्गत पात्र वृद्धजनों को 1000 रूपए प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
- इस योजना के लाभार्थी वृद्ध जनों को अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी अन्य पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।
- वृद्धजन इस योजना के माध्यम से मिलने वाली वित्तीय राशि से अपना भरण-पोषण आसानी से कर पाएंगे।
- वृद्धा पेंशन योजना झारखण्ड के माध्यम से वृद्धजन नागरिक आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ सशक्त भी बनेंगे।
- प्रति माह इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को लाभार्थी वृद्धजनों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा।
- Jharkhand Vridha Pension Yojana वह संचालित करने के लिए 885 करोड़ रूपए का बजट तय किया गया है।
- विविजन नागरिकों को इस योजना का लाभ आसानी से मिल सके इसके लिए पोर्टल को भी लॉन्च किया गया है।
- इस पोर्टल की मदद से वृद्धजन घर बैठे आसानी से सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
दोस्तों इस लेख में हमने Vridha Pension List Jharkhand 2025 को चेक करने के लिए विस्तार से जानकारी प्रदान की है। झारखंड वृद्धा पेंशन योजना राज्य के बुजुर्ग नागरिकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, अगर आपने भी इस योजना के तहत आवेदन किया हुआ है, या पहले से इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं तो ऊपर बताए गए प्रक्रियाओं को पूरा करके आप अपना नाम इस योजना की लिस्ट में चेक कर सकते हैं। अगर यह लेख आपको अच्छा लगा हो, और आपको इससे सही जानकारी मिली हो तो कृपया इसे और लोगों के साथ अवश्य शेयर करें, धन्यवाद!

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम अमरेश सिंह है, योजनाओं के बारे में सटीक जानकारी इकट्ठा करना और आप लोगों के साथ शेयर करना मुझे अच्छा लगता है। amreshdev84@gmail.com के माध्यम से मुझसे संपर्क किया जा सकता है।